युवती को शादी का झांसा देकर किया अगवा
यमुनानगर। युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 24 दिसंबर को उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि जगाधरी निवासी मनीष उसकी बेटी को शादी करने का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।