फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: बूंदाबांदी से बढ़ सकती है ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से बढ़ सकती है ठंड
विज्ञापन

रोहतक। मौसम मंगलवार को और सर्द हो गया। अगले तीन दिन में पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिर जाने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है। ऐस में, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही बुधवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान भी जताया गया है। आगामी 16 और 17 दिसंबर को दिन भर कोहरा रहने का अनुमान भी लगाया गया है वहीं 13 से 15 दिसंबर तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें