फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जि

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक से नकदी छीनने का प्रयास, दो युवक पकड़े
विज्ञापन

डबवाली। गांव शेरगढ़ निवासी एक युवक से तीन युवकों ने जबरदस्ती बाइक को रुकवाकर नकदी छीनने का प्रयास किया। युवक घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते। लेकिन बाइक सवार युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर तीन में से दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव शेरगढ़ निवासी बसंत पुरी पुत्र बनवारी पुरी ने बताया कि वह दुधिया का काम करता है। डबवाली में वह दूध सप्लाई करता है। 3 सितंबर को वह रोजाना की भांति सायं करीब आठ बजे डबवाली में दूध डालकर गांव लौट रहा था। गांव शेरगढ़ और डबवाली के बीच सुनसान स्थान पर तीन युवक रास्ते में खड़े थे। युवकों ने हाथ देकर जबरदस्ती उसकी बाइक रुकवा ली। तीनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से करीब 1500 रुपये की नकदी छीन ली। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के काफी लोग मौके पर आ गए और उन्होंने पीछा कर दो युवकों को काबू कर लिया। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें