शिवार्चन व रुद्राभिषेक करने बालकपुरी धाम पहुंचे सीएम
फोटो सहित एसएनजे पांच
बाबा बालकपुरी डेरा में पहुंचे सीएम को शिव प्रतिमा भेंट कर स्वागत करते महंत कर्णपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। श्रावण माह में शिवार्चन एवं रुद्राभिषेक कराने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल शुक्रवार बाबा बालकपुरी धाम में पहुंचे। यहां महंत कर्णपुरी ने सीएम को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया। डेरे में पहुंचने पर महंत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का स्वागत किया। यहां दोनों ने महंत कर्णपुरी के सानिध्य में भगवान शिव की पूजा की। महंत ने बताया कि सीएम गत वर्ष भी रुद्राभिषेक के लिए धाम पर आए थे। इस अवसर पर बाबा सुरेश पुरी, राजकुमार कपूर मौजूद रहे।