फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजज

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में तोड़फोड़ व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

चोपटा। क्षेत्र में स्थित एक होटल में 17 अगस्त की रात्रि को बाइक सवार नशेड़ी व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। नशेड़ी व्यक्ति ने न केवल बाइक की टक्कर मारकर होटल का गेट तोड़ा। बल्कि कर्मचारियों को धमकी भी दी। होटल के कारिंदों ने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के आने से पूर्व वह बाइक लेकर भाग गया। जाते-जाते वह जान से मारने की धमकी भी देकर गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाबी खुर्द निवासी संदीप पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उसने चोपटा में भट्टू रोड पर स्थित एक होटल दो साल के लिए ठेके पर लिया हुआ है। 17 अगस्त की रात्रि करीब 11 बजे होटल के दोनों कारिंदे होटल बंद कर सो गए। कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल खोलने के लिए आवाज लगाई। लेकिन उन्होंने नहीं खोलने के लिए बोला। इसी बात को लेकर पहले वह गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद उसने बाइक होटल के गेट पर दे मारी। जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ने फोन पर अपना नाम जोरा उर्फ धोलु बताते हुए कुछ लड़कों को फोन कर बुलाया। डर के मारे वे होटल से भाग गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल में तोड़फोड़ की। जिससे उसे करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। किसी तरह कारिंदों उसे फोन कर सूचित किया। उसने तुरंत चोपटा पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के आने से पूर्व वे मौके से भाग गए। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि होटल में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें