सांपला। झज्जर मार्ग पर स्थित 132 केवी पावर हाउस से हसनगढ़ 32केवी पावर हाउस में पहुंचने वाली मैन लाइन पर मंगलवार की देर शाम को तेज आंधी से पेड़ गिरने टूट कर गिर गया। जिससे आठ गांव की 14 घंटे बिजली बाधित रही। विद्युत निगम ने बुधवार की सुबह लाइन पर गिरे पेड़ हो हटाया तब दस बजे दोबारा लाइन चालू हो सकी। हसनगढ़ 32केवी पावर हाउस में सांपला से बिजली सप्लाई की जाती है। मंगलवार की शाम को आई तेज आंधी के चलते कालीदास धाम के पास लाइन पर सफेदा के पेड़ लाइन पर टूट कर गिर गया। जिससे लाइन के तार टूट गए। हसनगढ़ पावर हाउस से जूड़े गांव समचाना, हसनगढ़, बरोणा, रोहणा, भैसरू खुर्द व कला, गिझी, दतौड़ गांव में रात भर बिजली बाधित रही। सुबह दस बजे विभाग ने पेड़ को लाइन से हटाकर दोबारा लाइन चालू की। बुधवार की शाम सात बजे रोहद के पास फिर मेन लाइन का तार टूट गया। विभाग को दोबारा तार जोड़ने में करीब दो घंटे का समय लगा। रात करीब नौ बजे दोबारा बिजली चालू हो सकी