रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) वैशाली सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में अंत्योदय मेला आयोजित किया गया। इस मेले में चिह्नित 101 लाभपात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 81 के आवेदन बैंकों को भेजे गए। सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले गरीब चिह्नित परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए दृष्टिगत अंत्योदय मेले आयोजित किए। वैशाली सिंह ने कहा कि अंत्योदय मेले में पशुपालन विभाग एवं डेयरी विभाग के 69 लाभार्थी, महिला विकास निगम के 19 लाभार्थी, शहरी स्थानीय निकाय के 10 लाभार्थी, हरियाणा अनुसूचित जाति एवं विकास कल्याण निगम के 2 लाभार्थी और हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के 101 लाभार्थियों ने भाग लिया।