04 एमडीयू में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत: एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूआईईटी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना एवं सिसर खास के लगभग 100 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। उनके साथ 8 शिक्षक भी मौजूद रहे। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग व तकनीकी शिक्षा से परिचित कराना था। उन्होंने यूआईईटी के विभागों और प्रयोगशालाओं का दौरा कर जानकारी ली और प्रश्न पूछे। संवाद