फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाधान शिविर में आई 100 शिकायतें

विज्ञापन
09सीटीके14...लघु सचिवालय में लोगों की शिकायत सुनते डीसी अजय कुमार ।  स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। समाधान शिविर में मगलवार को 100 शिकायतें आईं। उपायुक्त अजय कुमार ने निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त अजय कुमार ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारी इन शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान करें। सरकार की ओर से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है। मंगलवार को समाधान शिविर में एक सौ शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हें मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निपटारे के लिए सौंपा गया। अजय कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक हिमांश गर्ग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, नगराधीश अंकित कुमार के साथ समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें