फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन अवैध कॉलोनियों में 10 निर्माणाधीन मकान तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आउटर बाईपास पर सेक्टर 7 व 38 के डिवाइडर रिंग रोड के नजदीक जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शुक्रवार को विभाग की टीम ने 29 एकड़ में 10 निर्माणाधीन मकान, एक चहारदीवारी, 5 डीपीसी, 4 बिजली के पोल, इंटरलॉकिंग टाइल रोड नेटवर्क, कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा। साथ में पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

डीटीपी सुमन ने बताया कि शहर के चारों तरफ कंट्रोल एरिया व अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। विभाग को शिकायत मिली कि सेक्टर 7 व 38 डिवाइडिंग रोड के पास तीन अवैध कॉलोनी विकसित की गई हैं। प्रॉपर्टी डीलर आम लोगों को कम रेट का झांसा देकर फंसा रहे हैं। तत्काल विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का विरोध भी नहीं हो सका। डीटीपी ने आम लोगों से आग्रह किया है कि अपनी पूंजी अवैध निर्माण या डीलर और भू-मालिकों की ओर से अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों में निवेश न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें