29-एमडीयू केमिस्ट्री विभाग के एचपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित विद्यार्थी । स्रोत:
रोहतक। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग ने शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एचपीएससी-2025 के तहत विभाग के 10 विद्यार्थियों का हरियाणा शिक्षा सेवा (एचईएस-II) में केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। इनमें एक विद्यार्थी का चयन पॉलीटेक्निक कैडर में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में विभाग के छह शोधार्थी और पांच पूर्व विद्यार्थी शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों में डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु, रिंकी, अंकिता, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, सौरव वर्मा, अमित कुमार और कुलदीप शामिल हैं। इनमें चार चयनित विद्यार्थी डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु और रिंकी विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में पीएचडी शोध से जुड़े रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह, कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह और केमिस्ट्री विभाग के सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद