रोहतक। गोहाना रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, खुफिया विभाग व एफडीए की टीम सोमवार को एक मिठाई की दुकान पर पहुंची और दो दूध, दो घी व छह पॉम ऑयल के सैंपल भरे। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खुफिया विभाग के एसआई पवन कुमार ने बताया कि त्योहारों के सीजन में मिठाई काफी मात्रा में बनाई जा रही है। ऐसे में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। उनका विभाग भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मिलकर जांच अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में दोपहर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की महिला एएसआई पूनम, खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर तेजराम, एसआई पवन कुमार, हवलदार खुशवंत सिंह और एफडीए के डॉ. जोगेंद्र सिंह व संदीप राठी गोहाना रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। एक घंटे तक दुकान में जांच पड़ताल की गई। मौजूद दूध के ड्रम से दो, दो घी व छह पॉम ऑयल के सैंपल लिए गए।