-फोटो 83 : बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते एसडीएम अभिनव
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने वीरवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी। बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने लोगों की समस्याओं को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर से परिवार पहचान पत्र, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग , पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग से संबंधित 10 शिकायतें दर्ज की गई। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश महरा, ईओ संजय रोहिल्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।