रोहतक। सेक्टर एक के अकाउंटेंट को साढ़े 10 लाख रुपये जमा कराने के बावजूद कार की डिलिवरी नहीं मिली। उसने एयरफोर्स कर्मी सहित तीन के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर एक निवासी गौरव रावत एसपी को शिकायत दी थी कि उसने कार खरीदने के लिए आगरा में तैनात एयरफोर्स कर्मी सुधीर से संपर्क किया। क्योंकि पड़ोस के युवक ने बताया था कि एयरफोर्स कर्मी के माध्यम से कार कम दाम में मिल जाएगी। आरोपी ने उसे गुरुग्राम की एक कंपनी के बारे में बताया। उसने कार खरीदने के लिए कंपनी कर्मी दीपक व अमित गंगवार से बात की। साढ़े 10 लाख में कार की डील हुई। तीन बार में उसने राशि दे दी। इसके बावजूद अब तक गाड़ी नहीं मिली। दीपक व अमित अन्य केस में न्यायिक हिरासत के चलते जेल में हैं।