फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू युद्धवीरों को करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस को अनूठे ढंग से मनाए जाने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय में इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर युद्ध वीरों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सन 1962, 1965, 1971 व 1999 (कारगिल) युद्ध में भाग लेने वाले युद्ध वीरों/पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के आसपास के लगभग 25 गांवों के सरपंच भी उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने कहा कि युद्ध वीरों का सम्मान करके हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने भी इस पहल का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पिछले काफी दिनों से विद्यार्थी तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें