फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 03 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित नहर के पास शुक्रवार को एक युवक का पेड़ लटकता शव पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
शव के पास एक टोपी भी मिली है। जेब से एक सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है जबकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। युवक ने नीले कलर की जैकेट व लाल रंग की शर्ट पहनी हुई थी। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। फिलहाल अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें