फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद व्यवसाय शुरू करें युवा : सत्यवीर

Sat, 03 Jan 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ स्थित शहीद जीतराम राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन महेंद्रगढ़ स्थित आईटीआई में कार्यरत सत्यवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भरता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने आप पर विश्वास कर व्यवसाय खड़ा करना चाहिए ताकि वे एक व्यावसायिक स्तर तक पहुंच सकें। सत्यवीर ने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी बड़ा आदमी छोटे स्तर से शुरू होकर बड़े स्तर तक पहुंचा है, इसलिए सभी स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र कुमार मौलिक, मुख्य अध्यापक वेदपाल, जीव विज्ञान की प्रवक्ता प्रमिला देवी, सोमवीर यादव, डीपीई पवन कुमार और कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें