फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं ने श्रमदान कर तालाब से हटाया कूड़ा

विज्ञापन
गांव सीहा के ऐतिहासिक तालाब में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाते युवा।
विज्ञापन
कुंड। गांव सीहा के बाबा रामस्वरूपदास आश्रम के ऐतिहासिक तालाब में बुधवार को महंत बाबा नरोत्तमदास महाराज और समाजसेवी दीपक यादव की अगुवाई में युवाओं ने श्रमदान करते हुए तालाब की सफाई की। इस मौके पर रणजीत, टीलू, सुभाषचंद्र, लीलाराम चौहान, लालाराम, राकेश प्रजापति, सोनू महेंद्र ओर सचिन ने झाड़ू लेकर तालाब की सफाई की ओर कूड़े को बाहर निकाला। इतना ही नहीं आश्रम परिसर में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया और कांग्रेस घास को उखाड़कर दूर किया गया। कटीली झाड़ियों को काटा गया। महंत नरोत्तमदास ने कहा यह आश्रम ओर तालाब प्राचीन संस्कृति की हमारी धरोहर ओर इनकी देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को धुलेंडी पर्व पर अब बाबा रामस्वरूपदास महाराज का का विशाल मेला भरने जा रहा है और मेले की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें