बावल। पुलिस को दी शिकायत में गांव बावल निवासी विपिन ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक एजेंसी पर अपने दोस्त के साथ खड़ा था। तभी अचानक एक कार तेजी से आकर टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने विपिन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। बावल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद