फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं ने सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 03 Oct 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई करके स्वच्छता का संदेश देते युवा। स्रोत: केंद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मोहम्मदपुर में युवा मंडल की ओर से सफाई स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के युवाओं की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन देख आमजन भी प्रभावित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में अपना हाथ बटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के अंतर्गत युवा मंडलों द्वारा दीवार लेख, चित्रकला प्रतियोगिता, सफाई कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता पैंफलेट्स वितरण आदि गतिविधियों के जरिए स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव, अंकित, मोहित, अनुज, सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें