फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। संतोष कॉलोनी स्थित नीलगिरी क्षेत्र में करंट लगने से वीरवार को दोपहर के समय एक युवक की मौत हो गई। मृतक जिला सीकर (राजस्थान) के गोडावास निवासी रमेश कुमार (39) हैं। वह वर्तमान में संतोष कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। रमेश कुमार अपने घर में बिजली से संबंधित कोई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें