फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज

Fri, 07 Jun 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान जिले के गांव ढाणी नियला हाल डवाना निवासी रवि सिंह तंवर ने बताया कि वीरवार को अलसुबह करीब 4 बजे के वह अपने ताऊ के लड़के योगेंद्र के साथ अपना काम खत्म करके पत्थर मार्केट गढ़ी बोलनी रोड की तरफ पैदल जा रहा था। जब वह बड़ी नहर के समीप पहुंचे तो पीछे से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आकर उसके ताऊ के लड़के को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गई। आनन फानन में घायल को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें