फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक रेलमार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी एएसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गत रात्रि रेवाड़ी-रोहतक रेलमार्ग पर पालहावास रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उसका चेहरा बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। देखने में उसकी उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास लग रही है। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक का एक पैर आधा किलोमीटर दूरी पर मिला है। शव की शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें