फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। गांव मसानी स्थित एक आरा मशीन पर काम करने वाले बिहार निवासी युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही उसके शव के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला हरनिया गांव कोटिया निवासी बुद्धलाल (18) रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित गांव मसानी में ताराचंद की आरा मशीन पर काम करता था। वह लंबे समय से यहीं पर रह रहा था। रविवार की रात उसने अपने रिश्तेदारों के साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस के मुताबिक बुद्धलाल और उसके रिश्तेदारों में रात में आपस में कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद बाकी लोग चले गए और बुद्धलाल ने आरा मशीन परिसर में लगे एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुद्धलाल के आत्महत्या करने की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें