फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा क्लब टूमना ने 500 पौधे लगाकर की समाज में नई पहल

Thu, 18 Jul 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। युवा क्लब टूमना के सदस्य गांव में पौधारोपण करते हुए। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
कोसली। टूमना में युवाओं ने गांव के मंदिर में खाली पड़ी जमीन पर 500 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। फलदार और छाया दार पौधे मंदिर प्रांगण में लगाए गए। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को मद्देनजर रखते हुए हर एक व्यक्ति को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। युवा क्लब टूमना द्वारा आयोजित मुहिम वृक्ष है तो जीवन है का स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर युवा क्लब टूमना के साथ मंदिर कमेटी के प्रधान राम निवास व उसके सदस्य राजेन्द्र, अभय सिंह, जयबीर, एडवोकेट राहुल यादव, एडवोकेट प्रदीप यादव, पूर्व जिला पार्षद यादवेन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें