फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब पौने छह किलो डोडा पोस्त के साथ 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली निवासी अंकित है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले अंकित की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब पौने छह किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ से ट्रेन के जरिये डोडा पोस्त लेकर आ रहा था। मामले की आगामी जांच एसआई सत्यपाल द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी नशीले पदार्थ के साथ दो बार पकड़ा जा चुका है और करीब डेढ़ साल जेल में रहने के बाद पांच दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें