फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड से 38 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला तोपचीवाड़ा रेवाड़ी निवासी तरुण के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि एएसआई सुखपाल अपनी टीम के साथ आंबेडकर चौक पर नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए मौजूद थे, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि तरुण नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। वह बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई देने के लिए बस स्टैंड पर किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें