बावल। थाना कसौला पुलिस ने सुल्फा बेचने के मामले में भिवानी के गांव बवनीखेडा निवासी कर्ण को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 62.18 ग्राम नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद किया है। वह गांव जलियावास में खंडर राइज मिल में सुल्फा बेचने के लिए खड़ा था। सूचना पर पुलिस ने टीम तैयार करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।