फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा पर्वतारोही नरेंद्र सिंह ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए

विज्ञापन
फोटो : 02नरेंद्र सिंह को सम्मानित करते महेश भागचंदका व सुनीता भागचंदका। स्रोत : पर्वतारोही
विज्ञापन
कोसली। युवा पर्वतारोही नरेंद्र सिंह ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का स्थित सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतेह कर दो विश्व रिकॉर्ड कायम किए हैं। सोमवार को समाजसेवी महेश भागचंदका व उनकी पत्नी सुनीता भागचंदका ने गुरुग्राम में विश्व रिकॉर्ड प्रमाण को लेकर नरेंद्र को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह ने 6190 मीटर ऊंची चोटी पर पर्वतारोही नरेंद्र यादव भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। नरेंद्र ने बताया कि देनाली को घातक पर्वत भी कहा जाता है। यह पर्वत तकनीकी तौर पर बहुत ही दुर्गम है। अत्यधिक ठंड और तेज हवा से यह पर्वत चढ़ाई और खतरनाक बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें