रेवाड़ी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में यतीश सिंघल और आराध्या को सुपर 30 के प्रसिद्ध आनंद कुमार ने सम्मानित किया। यतीश सिंघल को सबसे कम उम्र के मार्गदर्शक के रूप में सम्मानित किया गया, जबकि आराध्या को सबसे कम उम्र की पर्वतारोही के रूप में सम्मान मिला।
जिले के हंसाका गांव की आराध्या पिछले साल सितंबर में दस साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के खुम्बू आइस फॉल तक पहुंचकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह देश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई थीं। यतीश सिंघल ने कहा कि हर बच्चे को सही मार्गदर्शक की आवश्यकता है। इसी कारण उन्होंने एक साल पहले सेक्टर-4 में स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया। उद्देश्य शहर के हर बच्चे का सही मार्गदर्शन करना है। सिंघल ने सम्मान सभी लोगों को समर्पित है।