रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन के डबल फाटक के पास शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी के एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।