धारूहेड़ा। सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में सब्जी लेने गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। भगवान सिंह कॉलोनी निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर 75 मीटर रोड स्थित सरकारी अहाते के पास सब्जी लेने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल वहां खड़ी की थी। सब्जी लेकर वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।