फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जमीनी विवाद में युवक को मारी दो गोलियां, मौत

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव खुरमपुर में वीरवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। झगड़े में महिला और एक अन्य शख्स भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान करीब 24 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हंसराम, दयाराम और प्रकाश तीनों सगे भाई हैं, जिनमें आपसी जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच रात को झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, दो गोली अमित की छाती में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग की सूचना के बाद बावल थाना पुलिस के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित की मां का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने गोलियां चलाई थी। अमित खेत में तब काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें