फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लेनदेन के विवाद में युवक ने की फायरिंग

Fri, 26 Jul 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव खुशपुरा में एक युवक ने तीन राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस पिस्टल के साथ दो युवकों को पकड़ कर साथ ले गई।
विज्ञापन

कुछ युवक ऑनलाइन गेम खेलते थे। इसमें लेन-देन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। वीरवार की शाम साढ़े सात बजे खुशपुरा अड्डा के पास दो-तीन युवक गाड़ी से आए थे। उनमें से एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर जाटूसाना पुलिस पहुंची तो दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख एक युवक अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। जाटूसाना थाना प्रभारी सीमा ने बताया है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें