बावल। लघुशंका के लिए बाइक से उतरे दो युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें हरिओम की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव धोबीघाट निवासी अक्षय ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से वह दोस्त हरिओम के साथ बावल से प्राणपुरा किसी निजी काम से जा रहा था। टीकला मोड पर पहुंचने पर बाइक को किनारे लगाकर लघुशंका के लिए दोनों गए। तभी सामने से एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद