रेवाड़ी। डेबिट कार्ड बदल कर 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी शोभा निवासी मोनिका यादव ने बताया कि मंगलवार की करीब साढ़े 10 बजे वह शहर रेवाड़ी स्थित कानोड गेट के पास एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गई थी। वहां पर उसने दो बार में 10 -10 हजार रुपये की निकाले। तभी उसके पीछे खड़े लड़के ने उसे थोड़ा जल्दी जाने का हवाला देकर अंदर आकर महिला का डेबिट कार्ड बदल लिया। बाहर जाकर किसी अन्य एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर भाड़ावास चौकी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।