फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाहनों की भिड़ंत में युवक को पीटा, केस दर्ज

Fri, 12 Apr 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मारपीट में घायल हिमांशु। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में रेलवे स्टेशन से बहन को लेकर घर जा रहे युवक की स्कूटी बाइक से टकरा गई। उस समय तो दोनों निकल गए, लेकिन आरोपी युवक ने पीछा कर रास्ते में रोक लिया। बहन के सामने ही युवक की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन



शहर के रावलीहाट निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रही है। 11 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण वह ट्रेन से रेवाड़ी आई। स्टेशन पर बेटी को लेने के लिए बेटा हिमांशु (22) चला गया। स्टेशन से दोनों स्कूटी पर घर आ रहे थे। रास्ते में गोकल गेट के पास भीड़ के कारण स्कूटी एक बाइक से मामूली रूप से टकरा गई। बस इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।



हिमांशु ने बताया कि रास्ते में मोहल्ला मेहरवाड़ा के पास पीछे से वही बाइक चालक आया और उसे रोक लिया। आरोपी ने हिमांशु को नीचे उतारा और बहन के सामने ही हमला कर दिया। बहन ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। पिटाई से हिमांशु घायल हो गया। हिमांशु ने बताया कि आरोपी की बाइक बगैर नंबर प्लेट की थी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। हिमांशु को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मुकेश गुप्ता ने बताया कि बेटे के नाक के अलावा शरीर में 5 जगह फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें