संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव रामपुरा में एक युवक पर उसके ही मोहल्ले के कुछ युवकों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में पीड़ित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुरा निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे उनका लड़का प्रदीप काम से वापस घर की तरफ लौट रहा था। बीच रास्ते में मोहल्ले के ही विक्की, नीरज, सन्नी सिंह, हेमंत ने प्रदीप को रोक कर उसके साथ लाठी, डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में उसको काफी गंभीर चोटे आई हैं, जिसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।