फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं अपना नाम व अन्य विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि 18वीं लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा है। भारत चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही कर दिया है और मतदाताओं को इसमें अपना नाम सहित अन्य विवरण जांचने के लिए अंतिम मौका दिया है। सभी मतदाता समय रहते अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन कर लें ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना बहुत ही आसान है। आप इसे ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल से कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए आपको अपने राज्य एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम, अपना प्रथम एवं अंतिम नाम, जन्म तिथि और आयु इत्यादि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


कंप्यूटर के जरिए ऐसे करें चेक

सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।

इसमें दिख रहे सर्च इन इलेक्टोरल रोल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फार्म निकलेगा।

आप इसमें जरूरी डिटेल भरने के बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे

आपके सामने मतदाता सूची से संबंधित आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।

साथ ही यह भी पता लग जाएगा कि आपका वोट किस मतदान केंद्र पर है।

इसके अलावा आप इसी पेज पर ईपीआईसी नंबर के जरिए भी अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

फोन नंबर चुनाव आयोग में रजिस्टर है तो आप फोन नंबर डालकर भी अपना नाम देख सकते हैं।


ऐसे देखें मोबाइल फोन पर अपना नाम

आपको सबसे ऊपर सर्च नेम इन इलेक्टोरल रोल का ऑप्शन दिखेगा।

इसमें क्लिक करने के बाद आपके पास वोटिंग लिस्ट में अपना नाम चेक करने के चार विकल्प मिलेंगे।

पहला मोबाइल नंबर, दूसरा क्यूआर कोड, तीसरा डिटेल और चौथा ईपीआईसी नंबर।

आप किसी भी एक विकल्प का चुनाव कर अपना नाम वोटिंग लिस्ट में देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें