रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा राष्ट्र स्तरीय हिंदी नाट्य उत्सव-2023 का आयोजन करवाया जाएगा जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति 24 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाटक हिंदी भाषा में होना अनिवार्य है और इसकी अवधि कम से कम एक घंटा होनी चाहिए। आवेदन में नाटक का पूर्ण विवरण, जिसमें नाटक की विषय-वस्तु, निर्देशक के बारे में, लेखक, नाटक की शैली और कुल कलाकारों की संख्या का उल्लेख किया गया हो। अपूर्ण आवेदन अमान्य होंगे। डीसी ने बताया कि आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भरकर विभाग की ई-मेल या एससीओ-29, पहली मंजिल, सेक्टर-7 सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ स्थित विभाग के पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के नंबर 0172-2793897 या 2793884 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित नाटकों की छंटनी होने के उपरांत उन्हें दूरभाष या ई-मेल पर सूचित किया जाएगा।