योग शिविर में भाग लेते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : पुलिस एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: पुलिस विभाग
रेवाड़ी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विशेष योग अभियान शुरू किया है। शिविर में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे योगाभ्यास करवाए गए। योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। संवाद