रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम पार्क में योग समिति की ओर से नियमित रूप से योग कक्षा का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासन कराए गए। साथ ही योग के माध्यम से तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शरीर निरोग रहता है और मन को शांति मिलती है।