फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सशक्त समाज के निर्माण का आधार : सरोज

Wed, 24 Jun 2026 04:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
योग करतीं सरोज आर्या। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या ने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने महिलाओं से नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सरोज आर्या ने कहा कि वर्तमान में तनाव, अनियमित जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव रखती है। योग अपनाकर महिलाएं स्वयं के साथ पूरे परिवार को निरोग बना सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें