रेवाड़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और प्रात: 6 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में शुरू होगा। उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि इस जिला स्तरीय योग दिवस के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थी हजारों की संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल के दिन भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायाब सिंह राज्य मंत्री खान एवं भू-विज्ञान हरियाणा होगें। जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक रेवाड़ी रणधीर सिंह कापडीवास होंगे।