बावल के सेक्टर-2 में योग करते ग्रामीण। स्रोत : संस्था
बावल। पतंजलि योग समिति की ओर से सेक्टर-2 में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की पद्धति है। सभी नागरिकों को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासन कराया गया। शिविर में पूनम, मनीषा, प्रियंका, ऋचा, प्रिंस, नीतू, रुहानी, परवीन, मनीषा पूनम, ग्यारसी एवं परवीन ने भाग लिया।