फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी, संभलकर तय करें दिनचर्या

Mon, 25 Dec 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुबह के समय सोमवार को घना कोहरा छाया रहा हालांकि, धूप निकलने के बाद कोहरा तो हट गया, मगर जब तक रहा तब तक दृश्यता 10 मीटर के आसपास रही। दूसरी तरफ तापमान में उतार चढ़ाव का दौर भी जारी है। जहां रोजाना अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था तो वहीं अब तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल आने वाले दिनों में भी तापमान में इसी तरह का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के समय में धूप निकलने के कारण फिलहाल ठंड का एहसास ज्यादा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने परिस्थितियों को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह भी कहा है कि लोगों को संभल कर दिनचर्या सुबह के समय शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन


27 दिसंबर तक रहेंगे ऐसे हालात

आज से 27 दिसंबर तक डेंस टू वैरी डेंस फॉग का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

रात-दिन के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि ठंड का दौर जारी है। इस बदलाव से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी और रात के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला जारी है। कृषि अधिकारी संजय का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन


इन फसलों के लिए फायदेमंद ठंड

कोहरा छाने से रात व सुबह के तापमान में गिरावट आती है। इससे रबी फसल की दर बढ़ती है। कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। जिसका लाभ किसान को मिलेगा। दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है। किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें