फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुरु पूर्णिमा पर तिकोना पार्क में किया यज्ञ

Mon, 22 Jul 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा पर सेक्टर-4 स्थित तिकोना पार्क में यज्ञ का आयोजन किया गया। राम तीरथ शास्त्री ने यज्ञ कराया। यजमान जयपाल, मिष्ठा, विक्रम, अर्चना, नरेश व कमल रहे।
राम तीरथ शास्त्री ने बताया कि पहले हर घर में यज्ञ किया जाता था। यज्ञ का बहुत महत्व है। हमें हर प्रमुख प्रयोजनों पर यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ से सभी को लाभ मिलता है जो इसमें सामग्री अग्नि में डाली जाती है उसमें दूर तक खुशबू जाती है और वातावरण शुद्ध होता है। पौधों को भी इसका लाभ मिलता है, इसलिए हमें यज्ञ को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। अगर रोजाना हम यज्ञ नहीं कर सकते हैं तो हमें सप्ताह में महीने में एक बार यज्ञ अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि परिवार के सदस्य योग शिक्षक रामनिवास बेनीवाल ने बताया कि हमारे जीवन में सच्चे गुरु का बहुत महत्व होता है। इस अवसर पर पवन शर्मा, ओमबाला, नरेश, राजकुमार, वीरेंद्र, मंजू, शर्मिला, देशराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें