रेवाड़ी। आईजीयू में क्लर्क एवं केयर टेकर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देते विद्यार्थी। स्
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में क्लर्क एवं केयर टेकर के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
इसमें 204 अभ्यर्थियों ने परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा प्रातः 11 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित करवाई गई। परीक्षा निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए जिसमें प्रत्येक परीक्षा कक्ष में निरीक्षक के साथ-साथ एक सीनियर प्रोफेसर को आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव, कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सत्येंद्र बल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आए व्यक्तियों के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए बैठने का उचित प्रबंध किया जाए ताकि किसी परीक्षार्थी को परेशानी ना हो। संवादन