रेवाड़ी। कुआं पूजन के दौरान रस्म अदा करते शिवानी। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव किशनगढ़ में लड़की पैदा होने की खुशी में कुआं पूजन का आयोजन किया गया। नवीन पत्नी शिवानी के लड़की पैदा होने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। दादा यशपाल व दादी शर्मिला ने कुआं पूजन कराने का निर्णय लिया था। इस दौरान कुआं पूजन कर पूरे ग्रामवासियों को प्रतिभोज कराया और समाज को संदेश दिया कि आज के जमाने में लड़के और लड़कियां सब बराबर हैं। लड़कियां पढ़ लिखकर गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच गुलजारी लाल, राजकुमार, जीतराम, प्रदीप व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद