फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड़ों पर क्यू आर कोड लगाकर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

विज्ञापन
फोटो : 08रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय स्कूल में पेड़ों पर क्यू आर कोड लगाते हुए विद्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलिक मुख्य अध्यापिका कांता देवी ने की। विज्ञान अध्यापक महेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पेड़ों पर क्यू आर कोड लगाए गए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी प्रकृति का अनमोल उपहार है, हमें इसे बचाने के हर संभव प्रयास करने चाहिए। हम अनेक छोटी-छोटी आदतों को अपने दैनिक जीवन में लागू कर अपनी पृथ्वी को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ व बच्चों को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं पृथ्वी दिवस पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर सुरेश कुमार, पवन सिंह, अजीत सिंह, कृष्णा कुमारी व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें